निगुलसरी के पास भूस्खलन, नेशनल हाईवे पांच एक बार फिर अवरुद्ध

Spread the love

किन्नौर जिले के निगुलसरी के पास नेशनल हाईवे पांच एक बार फिर से बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है। निगुलसरी के पास नेशनल हाईवे पांच अवरुद्ध होने से जिले के बागवान परेशानी हैं। इन दिनों किन्नौर में सेब सीजन जोरों पर है लेकिन बार-बार हाईवे बंद होने से बागवानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। पिछले दिनों निगुलसरी के पास भारी भूस्खलन होने से अवरुद्ध हाईवे 10 दिन बाद बहाल किया गया था लेकिन एक बार फिर से भूस्खलन होने से जिले के लोगों को परेशान होने पड़ रहा है। एक्सईन नेशनल हाईवे केएल सुमन ने बताया सुबह के समय भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया है। जल्द एनएच को बहाल कर दिया जाएगा।