डलहौजी के 115 लोगों ने पैसा डबल करने के झांसे में लुटाए 1.30 करोड़, SIT करेगी जांच

Spread the love

क्रिप्टो करेंसी मामले में पर्यटन स्थल डलहौजी में बड़ा खुलासा हुआ है। पैसा डबल करने के चक्कर में डलहौजी के लोगों ने एक करोड़ 30 लाख रुपये लुटा दिए हैं। पैसा डूबने की भनक लगते ही लोगों के पांव तले जमीन खिसक गई है। प्रभावितों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत मिली है। शिकायत मिलने पर एसपी चंबा ने पुलिस महानिदेशालय की एसआईटी टीम को शिकायत भेज दी है। मिली जानकारी अनुसार क्रप्टो करंसी के नाम पर पर्यटन स्थल डलहौजी के 115 लोगों ने एक करोड़ 30 लाख लुटाए हैं। पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक क्रिप्टो करंसी मामले की तफ्तीश के लिए पुलिस महानिदेशक ने डीआईजी की अगुवाई में एसआईटी टीम का गठन किया है। इतना ही नहीं, प्रदेशभर के पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी किए गए हैं कि क्रिप्टो करंसी की शिकायतों को जांच के लिए उनके पास भेजा जाए। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने पुष्टि की है। बताया कि पर्यटन स्थल डलहौजी के 115 लोगों ने शिकायत सौंपी है। शिकायत को एसआईटी टीम को भेज दिया गया है।