# हिमाचल कैबिनेट मीटिंग में शुरू:हर्षवर्धन, रोहित और विक्रमादित्य सिंह नहीं आए; हाल ही में तीनों से लिए गए एक-एक विभाग…

Spread the love

हिमाचल न्यूज़ अलर्ट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज महत्वपूर्ण कैबिनेट मीटिंग होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते है।।              (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज महत्वपूर्ण कैबिनेट मीटिंग होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते है।।

हिमाचल कैबिनेट की मीटिंग मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में चल रही है। इसमें इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह नहीं आए।

हाल ही में तीनों मंत्रियों से एक-एक विभाग वापस लेकर दो नए मंत्रियों को दिए गए है। इसे लेकर जब हर्षवर्धन चौहान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह स्टेट से बाहर है, इसलिए कैबिनेट मीटिंग में नहीं आ पाए।