शाखा डाक अधिकारी ने पंखे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

Spread the love

नालागढ़ (सोलन)। मितिया के डाकघर मे सेवा दे रहे शाखा डाक अधिकारी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी अक्षय कुमार पुत्र मनोज कुमार हरियाणा राज्य के चरखीदादरी तहसील के रामबास गांव के रहने वाले थे। पिछले तीन साल से मितियां में तैनात थे। पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया और पोस्टमोटम के बाद परिवार जनो को सोंप दिया पुलिस जांच कर रही है। सूचना की अनुसार अक्षय का यहां से हरियाणा में स्थानांतरण हो गया था। डीएसपी प्रियंक ने पुष्टि की है।

Trending Videos