सिंगल विंडो से भर्ती प्रक्रिया जल्द, राज्य चयन आयोग विभागों से ऑनलाइन लेगा डिमांड

Spread the love
HPRCA: Recruitment process will soon be through single window, Commission will take demand from departments on

हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की भर्ती में अब सिंगल विंडो सिस्टम लागू होगा। इस सिस्टम को लागू करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने वायर फ्रेम यानी पोर्टल में डिजाइन और अन्य तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इस सिलसिले में विस्तृत रिपोर्ट मंजूरी के लिए कार्मिक विभाग को भेज दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष भी राज्य चयन आयोग के अधिकारियों ने धर्मशाला में इस सिलसिले में रिपोर्ट पेश की है। उम्मीद है कि सिंगल विंडो सिस्टम जल्द ही लागू होगा।

इस सिस्टम के तहत आयोग की ओर से विभागों, निगमों और बोडों की ओर से भर्तियों की रेक्विजिशन यानी डिमांड को ऑनलाइन ही पोर्टल पर लिया जाएगा। इससे सरकारी नौकरी की भर्तियों के आयोजन में तेजी और पारदर्शिता आएगी। भर्ती को लेकर चलने वाले लंबे पत्राचार की उलझन भी समाप्त हो जाएगी। ऐसे में करीब दो साल से आयोग के जरिये नई भर्तियों का इंतजार कर रहे बेरोजगारों को राहत मिलेगी।   सिंगल विंडो सिस्टम से जहां एक और विभागों को आयोग को भर्ती की रेक्विजिशन ऑनलाइन देने की सुविधा मिलेगी। वहीं अभ्यर्थियों को इस नए सिस्टम में कई सुविधाएं मिलेंगी। पोर्टल में कई नए फीचर को जोड़ा जा रहा है।

पांच पोस्ट कोड के नतीजों पर फैसला जल्द
पेपर लीक मामले के चलते भंग आयोग के दौर में शुरू की गई पांच पोस्ट कोड की की भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा करने को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की बैठक धर्मशाला में शुक्रवार को होगी। विधानसभा सत्र के बाद यह बैठक आयोजित होगी। इस बैठक को लेकर निर्णय लिया जा सकता कोड के नतीजे घोषित करने को में पांच पोस्ट है। कमेटी से मंजूरी के बाद आयोग को भर्तियां सौंपी जा सकती हैं।

सिंगल विंडो सिस्टम के औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। कार्मिक विभाग को प्रपोजल भेजी है। मंजूरी के बाद व्यवस्था लागू होगी