कुमारसैन की विभा नेगी के सिर सजा मिस शिमला का ताज

Spread the love
Winter Carnival: Kumarsain's Vibha Negi crowned Miss Shimla

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चल रहे विंटर कार्निवल में कुमारसैन की विभा नेगी को मिस शिमला चुना गया। शिमला के विंटर कार्निवल में मनाली की तर्ज पर पहली बार मिस शिमला के चयन के लिए प्रतियोगिता करवाई गई। इसके अलावा शिमला की गुनगुन पाहवा फर्स्ट और चौपाल की नेहा ठाकुर सेकेंड रनरअप रहीं। प्रतियोगिता में शिमला की 20 युवतियों ने भाग लिया। इनमें से रविवार को अंतिम राउंड के लिए 10 युवतियों का चयन किया गया था। सोमवार शाम के समय मौसम खराब होने के चलते प्रतियोगिता गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हाल में हुई। शाम 7:00 बजे के बाद शुरू हुए बैंड फिनाले में टॉप 10 युवतियों ने रैंपवॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान तीन राउंड आयोजित किए गए।

इसके बाद विजेताओं के नाम घोषित किए गए। निर्णायक मंडल की भूमिका पूर्व पहली बार हो रही मिस शिमला प्रतियोगिता देखने के लिए भी रिज मैदान में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने कहा कि इस तरह की स्पर्धाओं से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके अलावा शहर के कारोबारियों को भी ऐसे आयोजनों का फायदा होता है। इस अवसर पर बताैर मुख्य अतिथि नगर निगम शिमला महापाैर सुरेंद्र चाैहान, उप महापाैर उमा काैशल व आयुक्त नगर निगम भूपेंद्र अत्री माैजूद रहे। 


प्रतियोगिता में 20 युवतियों ने लिया भाग
मिस शिमला 1995 दीपाली धौल, पूर्व मिस शिमला 2005 शेरी मेहता और पटकथा लेखक विवेक मोहन ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया। सोमवार को बारिश के बाद शहर में ठंड बढ़ गई है बावजूद इसके रिज मैदान पर भारी संख्या में दर्शक विंटर कार्निवल देखने के लिए आए थे।