लोधी माजरा में निजी दवा कंपनी में भड़की भीषण आ.ग, करोड़ों रुपये का नुकसान

Spread the love
Massive fire breaks out in a private pharmaceutical company in Lodhi Majra himachal, loss of crores of rupees

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के लोधी माजरा में एक निजी दवा कंपनी में भीषण आग लग गई। घटना शुक्रवार अल सुबह 4:00 बजे की बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। कंपनी प्रबंधन की ओर से आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद विभाग की करीब आठ अग्निशमन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। उधर, नालागढ़ के फायर ऑफिसर राजीव वर्मा ने बताया कि आग सुबह 4:00 बजे के आसपास लगी थी। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।