हिमाचल के ऊंचाई वाले भागों में फिर करवट बदल सकता है माैसम, पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Spread the love
Himachal Weather: imd forecast of snowfall and rainfall in high altitude areas

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में माैसम फिर करवट बदल सकता है। माैसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पांच दिन हल्की बारिश-बर्फबारी का का पूर्वानुमान जताया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ क्षेत्रों में 27 व 28 जनवरी को शीतलहर चलने का येलो अलर्ट है। 29 जनवरी से 2 फरवरी तक ऊंचाई वाले  कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। आज व कल पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है। 

जनवरी में सामान्य से 79 फीसदी कम बारिश
उधर, 1 से 27 जनवरी तक राज्य में सामान्य से 79 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 70.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 14.7 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 93, चंबा 82, हमीरपुर 93, कांगड़ा 92, किन्नाैर 91, कुल्लू 72, लाहाैल-स्पीति 69, मंडी 81, शिमला 77, सिरमाैर 76, सोलन 91 व ऊना में 95 फीसदी कम बारिश हुई है। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6, सुंदरनगर 1.8, भुंतर 0.3, कल्पा 0.0, धर्मशाला 5.0, ऊना 0.6, नाहन 7.0, केलांग -7.9, पालमपुर 3.5, मनाली 1.9, कांगड़ा 4.2, मनाली 2.3, बिलासपुर 2.0, हमीरपुर 1.3, चंबा 2.7 व डलहाैजी में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया