सरकार ने चार आईएएस-एचएएस को दिया अतिरिक्त कार्यभार, लायक राम वर्मा डीसी सिरमाैर

Spread the love

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार आईएएस/एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, आईएएस अधिकारी मनोज कुमार चौहान व डॉ. राजीव कुमार के 126वें शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम पर मसूरी जाने के चलते यह फैसला लिया गया है।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आईएएस अधिकारी रोहित जमवाल को निदेशक सतर्कता/पदेन विशेष सचिव (गृह और सतर्कता), प्रदीप कुमार ठाकुर को निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, अनुराग चंद्र प्रबंध निदेशक पर्यटन विकास निगम लिमिटेड व एचएएस अधिकारी लायक राम वर्मा को डीसी सिरमाैर का अतिरिक्त कार्यभार साैंपा गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।