जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के हमले में छह लोग घायल

Spread the love
Six people injured in leopard attack in Jogindernagar

जोेगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के हमले से किसान परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोग घायल हो गए। एक घायल महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर किया गया है। तीन घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अन्य को उपचार देकर छुट्टी दे दी है। द्राहल में बुधवार को लोग खेतों में काम कर रहे थे। सुबह करीब 9:00 बजे सुफली देवी (63) अपने परिवार के अन्य सदस्याें में निशा देवी (42), तान्या ठाकुर (20), साक्षी (11) और धक्का देवी (68) के साथ खेतों में काम कर रही थी।

इसी बीच रंगड़ों के एक झुंड ने हमला कर दिया। चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बचाना चाहा तो रंगड़ों ने उनपर भी हमला कर दिया। इसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग राघव भी घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल निशा देवी को टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर किया है।

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के कार्यकारी प्रभारी डॉ. विजेंद्र ने कहा कि रंगड़ों के हमले से घायल हुए लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया है। एक महिला को रेफर किया है, अन्य तीन की हालत स्थिर है