जून में बर्फबारी, सैलानियों ने किया हिमाचल की खूबसूरत वादियों का रुख, होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी

Spread the love
HP Tourism: Snowfall in June, tourists flock to the beautiful valleys of Himachal

विस्तारFollow Us

जून में हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी सैलानियों को खासा आकर्षित कर रही है। कुल्लू मनाली के रोहतांग, लाहौल-स्पीति और चंबा जिला के सचे पास में हुई बर्फबारी के बाद वीकेंड पर प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ से ढकी चोटियां और सर्द हवाएं मैदानी राज्यों के गर्म मौसम से आने वाले सैलानियों को राहत दे रही हैं। राजधानी शिमला, कुफरी, नारकंडा, कसौली, चायल, कुल्लू-मनाली, धर्मशाला-मैकलोडगंज और चंबा-खजियार सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ आई है।

पर्यटक वाहनों की आमद में भारी बढ़ोतरी के कारण बीते तीन दिनों से राजधानी शिमला के कार्ट रोड पर रोजाना लंबा जाम लग रहा है। शुक्रवार को भी दोपहर 12 बजे से ही कार्ट रोड पर जाम की स्थिति बन गई। ऑल हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर जून की शुरुआत से ही हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर खूब भीड़ जुट रही है। बर्फबारी से हिमाचल में तापमान भी कम चल रहा हैं। वीकेंड के साथ हफ्ते के अन्य दिनों में भी टूरिस्टों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। उधर, शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं लेकिन होटलों में ऑक्यूपेंसी में खास बढ़ोतरी नहीं हुई। शुक्रवार को आक्यूपेंसी 50 फीसदी रही।