हिमाचल में बेटियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष करने की तैयारी, सरकार बनाएगी कमेटी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में बेटियों के भविष्य को और मजबूत बनाने के लिए सरकार बेहतरीन निर्णय ले रही है। प्रदेश में लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सरकार कमेटी बनाएगी। इससे बेटियों को अपना भविष्य बनाने के लिए और समय मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शूलिनी विवि के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। सुक्खू ने कहा कि विवि में पीएचडी की डिग्री लेने वालीं बेटियों की संख्या ज्यादा है। वही समाज तरक्की करता है, जहां पर सभी को सम्मान अधिकार मिलता है। पढ़े लिखे युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए। विधानसभा में 92 फीसदी विधायक ग्रेजुएट हैं। असफलता से सफलता का रास्ता निकलता है। युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।