Himachal News: 624 शिक्षक पदों पर बड़ी राहत, 25 वर्ष की न्यूनतम आयु शर्त खत्म; आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू

Spread the love

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने अंग्रेजी और गणित शिक्षकों के 312-312 पदों के लिए जारी अधिसूचना में संशोधन किया है। आयोग ने न्यूनतम आयु 25 वर्ष की शर्त को समाप्त कर दिया है। सीबीएसई स्कूलों में अब प्रोफेशनल अंग्रेजी और गणित शिक्षक की भर्ती के लिए अब कोई कोई न्यूनतम आयु सीमा लागू नहीं होगी। आयोग ने समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से विज्ञापन को आठ दिन के लिए दोबारा आवेदन की विंडो को ओपन किया है। इससे पहले आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी से 21 फरवरी 2026 तक चली थी। अब आयु शर्त हटने के बाद अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। बाकी शर्तें यथावत रखी गई हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती नियम एवं शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। विस्तृत सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

सीबीएसई स्कूलों में प्रदेश में पांच साल के आधार पर यह भर्ती होगी। इसमें फिक्स 30 हजार के मासिक मानदेय चयनित अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। अंग्रेजी अध्यापक पद के लिए अभ्यर्थी का एमए अंग्रेजी (स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक) व बीएड होना अनिवार्य है। गणित अध्यापक पद के लिए एमए/एमएससी गणित के साथ बीएड जरूरी है।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अंकों में छूट दी गई है। फिक्स मानदेय के आधार पर यह भर्ती शिक्षा विभाग में होगी। भर्ती अध्यापक पीजीटी होंगे ऐसे में टेट पास की अनिवार्यता नहीं है। सीबीएसई स्कूलों में गणित और अंग्रेजी विषय के कुल 800 पद भरे जाने की योजना है। आयोग की ओर से 624 पद भरे जाएंगे, जबकि अन्य 76 पद सैनिक कल्याण विभाग, खेल एवं दिव्यांग कोटे से संबंधित विभाग भरेंगे। इन पदों को भरने की प्रक्रिया भी विभाग जल्द शुरू करेंगे।

सरकार की स्वीकृति के बाद न्यूनतम आयु सीमा की शर्त हटाई गई है। अभ्यर्थियों को आठ दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।-डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *