करिश्मा कपूर की पूर्व सास को प्रिया कपूर ने आरके ट्रस्ट से निकाला, करोड़ों की संपत्ति से जुड़ा है मामला

Spread the love

दिवंगत संजय कपूर की मां को ट्रस्ट से क्यों निकाला?
एएनआई की खबर के मुताबिक प्रिया आरके फैमिली ट्रस्ट की ट्रस्टी हैं। उन्होंने एक नोटिस जारी करके दिवंगत संजय कपूर की मां रानी कपूर को 25 मार्च, 2026 से ट्रस्टी के पद से हटा दिया है। यह ट्रस्ट साल 2017 में बना था। प्रिया कपूर के अनुसार रानी कपूर ने ट्रस्ट में कुछ ऐसे काम किए हैं, जो चिंता का विषय हैं। बता दें कि रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करके ट्रस्ट की वैधता को चुनौती दी थी। ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों को लेकर राहत की मांग की थी।रानी कपूर ने भी प्रिया कपूर को ट्रस्ट से हटाने की मांग की
कुछ ही दिन पहले रानी कपूर ने एक औपचारिक नोटिस जारी करके प्रिया कपूर को ट्रस्टी के पद से हटाने की मांग की थी। इसके बाद प्रिया कपूर ने उन्हें ही ट्रस्ट से बाहर करने का नोटिस जारी कर दिया। इससे मामले में करिश्मा कपूर के बच्चे भी आगे चलकर शामिल हो सकते हैं, दरअसल, संजय कपूर के जाने के बाद वह भी ट्रस्ट में हिस्सेदार हैं। 

संजय ने करिश्मा को तलाक देकर प्रिया से की थी शादी
संजय कपूर दिल्ली के जाने-माने बिजनेसमैन थे। साल 2003 में करिश्मा कपूर से संजय कपूर ने शादी की, इनके दो बच्चे हैं, एक बेटी समायरा और एक बेटा किया। साल 2016 में संजय कपूर और करिश्मा का तलाक हो गया। कुछ साल बाद संजय ने प्रिया कपूर से शादी कर ली। पिछले साल जून महीने में संजय कपूर का निधन हो गया, इसके बाद से ही उनकी करोंड़ों की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *