
हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के साथ लगते सलोगड़ा के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर फोरलेन के बीच में ही पलट गई। हादसे के दाैरान बस में 10 से 12 सवारियां मौजूद थीं। बस चालक व एक यात्री को ज्यादा चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है।
सोलन से शिमला जा रही थी बस
बस सोलन से शिमला की तरफ जा रही थी। जैसे ही सलोगड़ा के समीप पहुंची तो चालक बस से नियंत्रण को बैठा। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में ही पलट गई। यदि सड़क से नीचे जाती तो कई फीट गहरी खाई में जा गिरती। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा
