10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें हिमाचल में आज के नए रेट

Spread the love

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

बात अगर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की करें तो पेट्रोल और डीजल के रेट में भारी इजाफा हुआ है। सोमवार सुबह जारी हुए नए रेट में पेट्रोल 2.56 और डीजल 2.64 प्रति लीटर महंगा हो गया है। लगातार ईंधन के रेट में इजाफा होने के बाद हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं, स्थानीय टैक्सी चालकों और ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उनका किराया वही है, जिससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है।

शिमला में आज के नए दाम
पेट्रोल नए रेट- 102.52
पुराने रेट- 99.96

डीजल- 94.50
पुराने रेट- 91.86।

जिला बिलासपुर में नए दाम क्या हैं?
डीजल: एक हफ्ता पहले 86.40 रुपये था, जो बढ़कर अब 93.54 रुपये हो गया है।
पेट्रोल: एक हफ्ता पहले 94 रुपये था, जो बढ़कर अब 101.49 रुपये हो गया है।

चंबा जिले में आज के दाम
पेट्रोल-102.69 रुपये प्रति लीटर
डीजल- अब 94.77 रुपये प्रति लीटर
पावर ऑयल- अब 111.21 रुपये प्रति लीटरकुल्लू जिले में आज के दाम
डीजल नया रेट- 94.60 रुपये, पुराना-91.96 रुपये।  
पेट्रोल नया रेट- 102.58 रुपये, पुराना रेट 100.01 रुपये

हमीरपुर जिले में आज के दाम
पेट्रोल- 100.84 
डीजल- 92.90

सोलन जिले में आज के दाम
पेट्रोल- 99.42
डीजल- 91.18

मंडी जिले में आज के दाम
पेट्रोल- 101.59
डीजल- 93.62

कांगड़ा जिले में आज के दाम
पेट्रोल- 101.54
डीजल- 93.58

वहीं, धर्मशाला में पेट्रोल 102.81 रुपये और डीजल 93.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके साथ ही एक्स्ट्रा प्रीमियम 110 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इस वृद्धि का सीधा प्रभाव महंगाई पर पड़ेगा। बसों के किराए के साथ-साथ मालभाड़े में भी बढ़ोतरी होना तय है, जिससे खाद्य वस्तुओं सहित अन्य आवश्यक सामानों की कीमतें बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *