रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना, इस भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ अक्षय कुमार ने लगाए ठुमके

Spread the love

अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। इसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हुआ है। यह गाना यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। 

अक्षरा के साथ झूमे अक्षय
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म के नए गाने में देखा जा सकता है कि वह भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ डांस कर रहे हैं। वह शॉर्ट कुर्ता और पजामा में हैं। उनके बाल बड़े हैं और उन्होंने हल्की दाढ़ी रखी है। वहीं अक्षरा सिंह साड़ी में नजर आ रही हैं। गाना भोजपुरी अंदाज में फिल्माया गया है। गाने के बोल भी भोजपुरी में हैं। अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह ने गाने पर शानदार डांस किया है। गाने के बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं। इसे विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने आवाज दी है।

यूजर्स को पसंद आ रहा गाना 
अक्षय कुमार का नया गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वह इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है ‘भाई साब मजा ही आ गया।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘अक्षय कुमार ने गर्दा उड़ा दिया है।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘क्या गाना है यार, बार-बार देखने का मन कर रहा है।’ एक और यूजर ने लिखा ‘पवन सिंह के बाद अक्षरा सिंह हिंदी फिल्मों में आ गई हैं।

‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट और रिलीज
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में कई कलाकार हैं। मुख्य कलाकारों में शामिल हैं- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, तुषार कपूर और राजपाल यादव। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस फिल्म को राकेश डांग, वेदांत विकास बाली और फिरोज ए. नाडियाडवाला ने मिलकर निर्मित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *