निर्देशक अहमद खान ने ‘वेलकम टू द जंगल’ को बताया कंप्लीट मसाला पैकेज, फिल्म में हैं पांच दिलचस्प गाने

Spread the love

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को होगी रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले इसके निर्देशन अहमद खान ने फिल्म को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। साथ ही बताया है कि इस फिल्म में 5 मजेदार गाने होंगे। इनमें से एक गाना ‘घिस घिस’ हाल ही में फिल्म निर्माताओं द्वारा रिलीज किया जा चुका है।

फिल्म में होंगे 5 गाने
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम 3’ की चर्चा इस समय हर तरफ है। करीब 30 कलाकारों से सजी यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने अब तक इसके दो गाने रिलीज किए हैं। पहला इसका ‘टाइटल ट्रैक’ और दूसरा ‘घिस घिस घिस…’। भोजपुरी अंदाज वाला ‘घिस घिस घिस’ गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जिसमें अक्षय कुमार का एक नया रूप देखने को मिल रहा है।

अहमद खान का खुलासा
निर्देशक अहमद खान ने बताया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ एक कॉमोडी फिल्म है। उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म में पांच मुख्य गाने हैं। इसके अलावा कुछ छोटे-छोटे गाने भी हैं, जो फिल्म की कहानी और माहौल को मजेदार बनाते हैं। कॉमेडी को ध्यान में रखते हुए इन गानों को तैयार किया गया है। इन गानों में बहुत सोच-समझकर कोरियोग्राफी की गई है। 

अहमद खान ने फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत साहसी बताया। उन्होंने कहा कि तमाम मुश्किलों के बाद भी फिरोज ने उनका साथ दिया और इस बड़े बजट की फिल्म को वैसा ही बनने दिया जैसा वह चाहते थे। अहमद खान ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक पूरा मसाला पैकेज होने वाली है।

घिस घिस घिस’ गाने को मिल रहा है प्यार
फिल्म का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ एक धमाकेदार भोजपुरी स्टाइल गाना है। इसे विक्रम मोंट्रोज ने कंपोज किया है और उन्होंने सुप्रिया पाठक के साथ मिलकर इसे गाया है। इस गाने में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका में जमकर नाचते हुए दिखाई दिए। इस गाने का डांस गणेश आचार्य ने तैयार किया है।

‘वेलकम 3’ की बड़ी स्टार कास्ट
‘वेलकम टू द जंगल’ इस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इसमें लगभग 30 नामी कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, दलेर मेहंदी, और कृष्णा अभिषेक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *