हिमाचल: जेल में मोबाइल फोन पर विवाद, कैदी ने वार्डर पर किया हमला, जानें पूरा मामला

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला कारागार में विचाराधीन कैदी ने धारदार चम्मच से वार्डर पर हमला कर दिया। हेडवार्डर विजय कुमार बीच-बचाव करने आए तो आरोपी ने वहां पड़ी टूटी बैडमिंटन स्टिक से उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट के दौरान वर्दी की शर्ट की जेब फट गई और बटन भी टूट गए। पीड़ित की गर्दन और दाहिनी कलाई पर चोटें आई हैं, साथ ही जेल की दूसरी बैरक में मौजूद विचाराधीन कैदी नंद लाल नड्डा ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दिए बयान में अनिल कुमार निवासी गांव डांगरा डाकघर पंजाहल तहसील नाहन जिला सिरमौर ने बताया कि वर्तमान में जिला जेल चंबा में जेल वार्डर के पद पर सेवारत है। 26 मई को उनकी रात्रि ड्यूटी जिला जेल राजपुरा में वार्ड ए में रात्रि 8:00 से 2:00 बजे तक थी। रात करीब 10:25 बजे उन्हें संदेह हुआ कि विचाराधीन कैदी परमिंदर उर्फ पिंडरी वार्ड ए में बने शौचालय में फोन पर बात कर रहा है।

उन्होंने इसकी सूचना ड्यूटी प्रभारी एमआर को दी। इस मामले को लेकर चीफ वार्डर के साथ वार्ड ए बैरक नंबर की हवालात को खुलवाया गया, साथ ही विचाराधीन कैदी से मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ की और उसे इसे सौंपने के लिए कहा। इस पर कैदी ने दोनों पर धारदार चम्मच से हमला कर दिया। जब हेड वार्डर विजय कुमार बीच-बचाव करने आए तो विचाराधीन कैदी ने वहां पड़ी टूटी बैडमिंटन स्टिक से उन पर भी हमला कर दिया।

उनकी गर्दन और दाहिनी कलाई पर चोटें आईं। हेडवार्डर के दाहिने हाथ, बांह और कोहनी में चोट लगी है। वार्ड ए में तलाशी लेने के बाद जब वे वार्ड ए से बाहर आ रहे थे तो वार्ड बी की खिड़की से विचाराधीन कैदी मंजीत नड्डा ने धमकी देते हुए उसके पास एक फोन होने और तलाशी लेने की चुनौती देने लगा। कहा कि विचाराधीन कैदी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने कारागार में विचाराधीन कैदी द्वारा हमला कर हेडवार्डर को चोटिल करने की शिकायत पहुंची है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *