
बर्खास्त किए गए 41 कर्मचारियों की सेवाएं बहाल न होने के विरोध में सैहब कर्मचारी यूनियन ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सुबह घरों से कूड़ा उठाने के बाद दोपहर के समय सीटीओ चौक पर जमा हुए कर्मचारियों ने निगम प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि महापौर के साथ हुई बैठक के बावजूद बर्खास्त किया कर्मचारियों को की सेवाएं बहाल नहीं की जा रही है। यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगी पूरी नहीं होती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।वहीं, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बचत भवन में हंगामा हो गया। प्रदर्शन के कारण मेयर अधिकारी सदन तक नहीं पहुंच पा रहे थे। वहीं, पार्षद सदन ने बैठकर इंतजार करते रह गए। प्रदर्शनकारी सदन में घुस गए और नारे लगाए। जिसके बाद मौके पर क्यूआरटी की टीम पहुंच गई। जिसने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का प्रयास किया।
