
अंतिम चरण में हिमाचल प्रदेश की 1,189 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए करीब 17 लाख मतदाता वोट डाल जा रहे हैं
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुरहाग में डाला वोट
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले में अपनी पंचायत मुरहाग में मतदान किया। वहीं किन्नौर जिले में अतिम चरण में 26 पंचायतों में मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर युवाओं से लेकर बुजर्गो में काफी उत्साह है। सुबह 9 बजे तक किन्नौर के तीन विकास खंडों में 20.90 प्रतिशत मतदान हुआ है।

हिमाचल में 9 बजे तक 19.60 फीसदी मतदान
हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के लिए अंतिम चरण में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सुबह 9:00 बजे तक 19.60 फीसदी मतदान हुआ।
किस जिले में कितना मतदान
जिला मतदान प्रतिशत
बिलासपुर 19.79
चंबा 19.19
हमीरपुर 19.89
कांगड़ा 18.44
किन्नाैर 20.33
कुल्लू 20.55
लाहाैल-स्पीति 17.55
मंडी 18 .07
शिमला 20.53
सिरमाैर 23.90
सोलन 19.93
ऊना 19.81
