Vikramaditya Singh: दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मिले विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह शिष्टाचार भेंट थी।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश में सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों, सुशासन और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं और संगठन की भावी रणनीतियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में हिमाचल में सरकार के कामकाज और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

हिमाचल आने का दिया निमंत्रण
विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान केसी वेणुगोपाल को देवभूमि हिमाचल प्रदेश आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। निमंत्रण को वेणुगोपाल ने सहर्ष स्वीकार किया। मुलाकात में हिमाचल सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और विकास परियोजनाओं के साथ कांग्रेस संगठन के सुदृढ़ीकरण को लेकर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *