Shimla News : शिमला में निजी वीडियो को लेकर ब्लैकमेलिंग का मामला, सिरमौर जिले का 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Spread the love

निजी वीडियो की बिना अनुमति स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर युवती को ब्लैकमेल करने और उसे सोशल मीडिया व विभिन्न वेबसाइटों पर प्रसारित करने की धमकी देने के आरोप में शिमला पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिरमौर निवासी अंकुश चौहान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, महिला पुलिस थाना बीसीएस शिमला में 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर 12 जुलाई 2026 को मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया था कि उसके निजी वीडियो की बिना अनुमति स्क्रीन रिकॉर्डिंग की गई और बाद में उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपी पर वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से प्रसारित करने का प्रयास करने का भी आरोप है।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान अंकुश चौहान के तौर पर की। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए लिया गया है। पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है।

शिमला पुलिस ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में पीड़िता की गोपनीयता, गरिमा और पहचान की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। साइबर माध्यम से महिलाओं की निजता प्रभावित करने वाले मामलों में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *