तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत जागरूकता सत्र आयोजित

Spread the love

स्वास्थ्य विभाग सोलन द्वारा आज नगर निगम कार्यालय में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश गुप्ता ने की।डॉ. योगेश गुप्ता ने कहा कि इस सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को तंबाकू सेवन एवं तंबाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने परिवारों एवं समुदायों में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतिभागियों को तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर प्रतिभागियों को तंबाकू उत्पादों से दूर रहने तथा तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को सफल बनाने में अपना सहयोग देने की शपथ भी दिलाई गई