# खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 2 लोगों की मौत, 17 लोग घायल|

Spread the love

हिमाचल न्यूज़ अलर्ट

 सिरमौर जनपद के शिलाई उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है।  जानकारी के मुताबिक बशवा गांव के नजदीक एक बोलेरो कैंपर के गहरी खाई में गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हुई, जबकि 17 घायल बताए गए हैं।

घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल भेज दिया है। बोलेरो गाड़ी शिलाई से बशवा की तरफ जा रही थी, जिसमें 19 लोग सवार थे, घायलों में बोलेरो का चालक भी शामिल है।

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने दो व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में 17 व्यक्ति घायल हुए हैं।