# सब्जी मंडी में संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका|

Spread the love

हिमाचल न्यूज़ अलर्ट

 मृतक व्यक्ति मंडी के समीप कबाड़ की दुकान चलाता था। 

Dead body of a person found in suspicious condition in vegetable market solan, suspicion of murder

सब्जी मंडी सोलन के समीप एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव मिला है। मृतक व्यक्ति मंडी के समीप कबाड़ की दुकान चलाता था। सुबह करीब 11:00 बजे मृतक की पत्नी दुकान पर आई तो व्यक्ति को संदिग्ध हालात में यहां पाया।

मृतक के चेहरे पर चोट के निशान और खून भी लगा हुआ था। परिजनों का शक है कि व्यक्ति की हत्या हुई है। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है। सूचना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच जारी है।