# विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची सोलन, केंद्रीय राज्य मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत….

Spread the love
viksit Bharat Sankalp Yatra reached Solan, Union Minister of State participated as chief guest

संकल्प विकसित यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही किसान निधि, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी दी गई। 

केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को सोलन पहुंची। शहर के चिल्ड्रन पार्क में संकल्प यात्रा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संकल्प विकसित यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही किसान निधि, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर नगर निगम महापौर ऊषा शर्मा, उपमहापौर मीरा आनंद, निगम आयुक्त जफर इकबाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।