#हाटी जनजाति मामले में स्टे को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देने की तैयारी…

Spread the love
hatti samitti rajgargh blockorganised meeting and discuss many issues

हाटी जनजाति मामले में स्टे को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देने की तैयारी

खंड हाटी समिति राजगढ़ ने बैठक करके हाटी मामले पर किया वार्तालाप
खंड हाटी समिति राजगढ़ की बैठक अध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें हाटी मामले में अभी तक की कोर्ट में हुई कार्यवाही पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय से हुए हाटी जनजाति मामले में स्टे को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में पांच समितियों का गठन किया गया, जो पंचायतों में जाकर धनराशि जुटाएगी ताकि न्यायालयों में चल रहे मामलों का खर्चा जुटाया जा सके। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि खंड हाटी समिति जल्द ही गांवों-गांवों जाकर लोगों को जागरूक व एकजुट करने का कार्य करेंगी। बैठक में बड़ी संख्या में हाटी समुदाय के लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उपस्थित हुए और इस मामले में एकजुटता का परिचय दिया।