# राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: 11,000 दीयों की रोशनी से जगमगाएगा मनाली शहर….

Spread the love

श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्थानीय संयोजक सुरेश ठाकुर ने कहा कि 22 जनवरी के दिन 11:00 बजे से 2:00 बजे तक मनाली के माल रोड पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। 

Ram Mandir Pran Pratishtha: Manali city will shine with the light of 11,000 lamps

प्राण प्रतिष्ठा के दिन मनाली भी राममय हो जाएगी। 22 जनवरी को इस शुभ अवसर पर मनाली शहर 11,000 दीयों की रोशनी से जगमगा उठेगा। माल रोड पर प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। दिनभर भजन-कीर्तन होगा।

श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्थानीय संयोजक सुरेश ठाकुर ने कहा कि 22 जनवरी के दिन 11:00 बजे से 2:00 बजे तक मनाली के माल रोड पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है।

21 जनवरी रात्रि को माल रोड को रंगोली से सजाया जाएगा और पूरा शहर भगवा रंग की पताकाओं से सुसज्जित किया जाएगा। माल रोड के एक ओर एलईडी के माध्यम से अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण प्रसारित किया जाएगा।

मातृशक्ति भजन-कीर्तन करेगी। समिति अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया है कि इस गौरवशाली दिन को भव्य व अविस्मरणीय बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लें। मकर संक्रांति से मनाली नगर में अखंड ज्योति जलाई गई है।