`rashtriy balika divas

24 जनवरी तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका सप्ताह

Spread the love

बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में विकास के लिए समान अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 24 जनवरी, 2024 तक ज़िला सोलन में राष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाया जा रहा है। यह जानकारी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सोलन विनोद कुमार गौतम ने दी।
विनोद कुमार गौतम ने कहा कि लिंग आधारित लिंग चयन उन्मूलन को रोकने, बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने और उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जन भागीदारी के लिए ज़िला सोलन में बालिकाओं के सम्मान के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि आज ज़िला के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में हस्ताक्षर तथा शपथ अभियान का आयोजन किया गया। इन गतिविधियां का लक्ष्य बालिकाओं के मूल्य निर्धारण पर जोर देना है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी, 2024 तक ज़िला व खण्ड स्तर पर बालिकाओं के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।