# स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में 28 जनवरी को कुमारसैन में आयोजित होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम|

Spread the love

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनी राम शांडिल 28 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे कुमारसैन के दरबार मैदान में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वह स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनेंगे और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर उनसे चर्चा करेंगे और सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

इसके पश्चात, स्वास्थ्य मंत्री सिविल अस्पताल ठियोग का निरीक्षण करेंगे।