# प्राइवेट वोल्वो बस ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, बस चालक की मौत, तीन से चार सवारियां घायल|

Spread the love

हादसे की सूचना मिलने पर सुंदर नगर थाना पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Private Volvo bus hits truck one dead

मंडी के थाना सुंदर नगर के अंतर्गत जडोल के पास सुबह के समय एक प्राइवेट वोल्वो बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक की मौत हो गई और तीन-चार सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। 

जानकारी के अनुसार DD01p–9299 नंबर की प्राइवेट वोल्वो बस के चालक ने पीछे से कैंटर RJ02 GB5374 को टक्कर मार दी। जिस कारण बस चालक की मौत हो गई है और कुछ सवारियों को हल्की चोटें आई हैंl

हादसा मनाली-कीरतपुर रोड पर हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर सुंदर नगर थाना पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।