पहाड़ी लड़की शीतल ने जीता 1 लाख रुपये ईनाम, ऐसा जबरदस्त भाषण दिया कि देशभर में आई अव्वल

Spread the love

छात्रा शीतल और दिशांत डोगरा ने भी निबंध लेखन में राष्ट्र स्तर पर पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की.

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश में बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. बस उनका सही मार्गदर्शन करने की जरूरत है. कहानी हिमाचल प्रदेश की 12वीं क्लास के बेटी है. शीतल ने देशभर में अव्वल स्थान हासिल किया है और एक लाख रुपये ईनाम भी जीता है.

दरअसल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उत्कृष्ट टौणी देवी में शीतल 12वीं की छात्रा में पढ़ती है.  राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद और पर्यटन मंत्रालय की तरफ से आतिथ्य शिक्षा और आतिथ्य प्रबंधन में कैरियर पर इवेंट करवाया था. शीतल ने इस इवेंट में पूरे भारत में प्रथम स्थान हासिल किया है. साथ ही साथ ही कक्षा 12 के दिशांत डोगरा को भी सांत्वना पुरस्कार मिला है.

स्कूल टीचर संदीप ठाकुर के  मार्गदर्शन में 6 बच्चों ने इस इवेंट में हिस्सा लिया था. मूल्यांकन के लिए पूरे देश में पांच जोन बनाए गए और प्रथम-3 स्थान  पर रहने वाले बच्चों का मूल्यांकन दिल्ली में किया गया. अब टौणी देवी स्कूल की छात्रा और गांव छत्रैल शीतल को दस फरवरी को नई दिल्ली में एक लाख रुपये और स्वर्ण पट्टिका, इसके अलावा, दिशांत को 10 हजार का इनाम  मिलेगा. पुरस्कार विजेता और स्कूल प्रतिनिधियों को दिल्ली दर्शन एवं  ताज महल और बुलंद दरवाजा भी दिखाया जाएगा.

आईएचएम हमीरपुर के विभाग प्रमुख पुनीत बंटा ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि पाठशाला के प्रयासों से हमारे प्रदेश की बेटी ने हौंसला बढ़ाया है. इससे दूसरे बच्चे भी प्रेरणा लेंगे.

Himachal Pradesh

आईएचएम हमीरपुर के विभाग प्रमुख पुनीत बंटा ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि पाठशाला के प्रयासों से हमारे प्रदेश की बेटी ने हौंसला बढ़ाया है. इससे दूसरे बच्चे भी प्रेरणा लेंगे.

क्या बोली शीतल और दिशांत

छात्रा शीतल और दिशांत डोगरा ने भी निबंध लेखन में राष्ट्र स्तर पर पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की है और कहा कि अध्यापकों के मार्गदर्शन से यह संभव हो सका है.  प्रिंसीपल रजनीश रांगडा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छात्रा शीतल ने पूरे भारत में प्रथम स्थान हासिल करके ना केवल पाठशाला, बल्कि हमीरपुर और प्रदेश का नाम रोशन किया है.  उन्होंने दोनों बच्चों को बधाई जदी है.