road

 # अग्निशमन लाइन बिछाने के चलते 15 दिन बंद रहेगा स्ट्रीट रोड|

Spread the love

धर्मशाला जल शक्ति विभाग की ओर से रामनगर तथा शाम नगर में नंदिनी कॉटेज से महाजन क्लिनिक तक अग्निशमन लाइन बिछाने के कार्य के चलते दस फरवरी से 25 फरवरी तक स्ट्रीट रोड यातायात के लिए बंद रहेगा।

यह जानकारी देते हुए एडीएम डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं तथा ट्रैफिक शुक्ला नर्सिंग होम की तरफ से डायवर्ट किया गया है, ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।