#एचटी लाइन टूटी, करंट लगने से कुत्ते की मौत, बाप-बेटे को लगा करंट…

Spread the love

 कोठी गांव के ब्रालिंगे में वोकटु से कल्पा के लिए जा रही एचटी लाइन के टूट जाने से उसकी चपेट में आने से एक कुत्ते की मौत हो गई। वहीं 22 केवी एचटी लाइन के धमाके की आवाज सुनते ही घर से बाहर निकले मंगल सिंह और उनके बेटे विराट को भी तीन बार करंट के झटका लगे।

विराट को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ ले जाया गया। बता दें कि इस स्थान पर दो माह में दूसरी बार एचटी लाइन टूट चुकी है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। 


कोठी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे अचानक एचटी लाइन टूट कर तार उनके मकान के सामने गिरी। आवाज सुनकर उनका छोटा भाई मंगल सिंह और भतीजा विराट बाहर निकले, जिन्हें करंट के कई झटके लगे, जबकि उनका पालतू कुत्ता करंट लगने से मर गया। 


उधर, विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता किन्नौर टाशी नेगी ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए लंबे स्पेन को छोटा किया जाएगा।