# सोलन के सारंग शर्मा भारतीय कोर्फबॉल टीम के लिए चयनित|

Spread the love

 सोलन निवासी कोर्फबॉल खिलाड़ी सारंग शर्मा का चयन भारतीय कोर्फबॉल टीम के लिए हुआ है। सारंग अप्रैल माह में थाईलैंड की पटाया सिटी में आयोजित होने वाली वर्ल्ड बीच कोर्फबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम की तरफ से खेलेंगे। सारंग शर्मा ने बताया कि वर्ल्ड बीच कोर्फबॉल चैंपियनशिप 26 से 28 अप्रैल तक पटाया सिटी में आयोजित की जा रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वह इस चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विजयी बनाएंगे। सारंग का भारतीय कोर्फबॉल टीम में चयनित होना उनके परिजनों सहित सोलन वासियों के लिए खुशी की बात है।