बंबर ठाकुर पर हमले के विरोध में निकाली रोष रैली, भाजपा विधायक का पुतला जलाया

Spread the love

बीते दिन पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में शनिवार को बिलासपुर में नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। हमले के विरोध में कांग्रेस ने कॉलेज चौक से लेकर चंपा पार्क तक रैली निकाल कर चेतना चौक के पास सदर भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल और भाजपा का पुतला भी जलाया।