# 3 मार्च को धर्मशाला पहुंचेगी भारत और इंग्लैंड की टीमें, तैयारियां जोरों पर|

Spread the love
IND vs ENG Test: Teams of India and England will reach Dharamshala on March 3, preparations in full swing

 क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले टेस्ट मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें 3 मार्च को  पहुंच जाएंगी। मैच के लिए विशेष विमान से दोनों टीमें चंड़ीगढ़ से धर्मशाला आएंगी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले टेस्ट मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें 3 मार्च को  पहुंच जाएंगी। मैच के लिए विशेष विमान से दोनों टीमें चंड़ीगढ़ से धर्मशाला आएंगी। इसके बाद सीधे होटल रेडिसन ब्लू में ठहरेंगी। धर्मशाला में मैच से पहले भारत और इंग्लैंड की टीम सुबह और शाम के सत्र में तीन दिन अभ्यास करेंगी। वहीं, स्टेडियम में मैच की तैयारियों जोरों पर चल रही है। ताकि  समय पर सभी कामों को पूरा कर लिया जाएग।

इसके लिए जिला प्रशासन के साथ  आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी समय पर सभी काम पूरा करने के लिए सहायक आयुक्त ने निर्देश जारी किए है। स्टेडियम में आने  वाले दर्शकों की पार्किंग स्थालों की नंबरिंग की जाएगी और वहां जाने के  लिए दिशा सूचकांक सी लगाएं जाएंगे।  इसके अलावा स्टेडियम में बाद टिकट ब्रिकी के लिए ऑफलाइन टिकट काउंटर भी  लगाए जाएंगे ताकि दर्शक यहां पर भी टिकट ले सके।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करे