# कालका-शिमला एनएच पर शमलेच के समीप गिरी चट्टानें, रास्ता बंद; ये रूट हुआ डावर्ट|

Spread the love
Rocks fell near Shamlech on Kalka-Shimla NH

हिमाचल के कालका शिमला नेशनल हाईवे पर बड़ी बड़ी चट्टानें सड़कों पर आ गिरी। जिसकी वजह से आवाजाही ठप हो गई है। चट्टानों को हटाने के बाद आवाजाही सुचारू करने के लिए कहा गया है।

कालका शिमला नेशनल हाईवे पांच पर बड़ोग बायपास के एक निजी होटल के समीप सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गिरी। इसके चलते बायपास पर कुमारहट्टी से सोलन की ओर वाहनों आवाजाही बंद है। इन वाहनों को कुमारहट्टी-बड़ोग-सोलन सड़क से डायवर्ट किया गया है। 

भूस्खलन करीब 7:30 बजे हुआ। गनीमत यह रही कि जिस दौरान सड़क पर पत्थर गिरने शुरू हुए उस डमी कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा होने से भी टला है। हालांकि वाहनों के मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें सड़क बंद दिखाई दी। इससे मौके पर जाम की समस्या भी बनी। 

कई वाहन चालकों को वापस आना पड़ा और फिर कुमारहट्टी-बड़ोग-सोलन सड़क से सोलन जाना पड़ा। इससे कई किलोमीटर चालक वापस आए। वहीं भूस्खलन की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को भी भूस्खलन के बारे बताया गया और तुरंत बायपास पर चट्टानों को हटाने के बाद आवाजाही सुचारू करने के लिए कहा गया है।