# दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू|

Spread the love
CM Sukhwinder Singh Sukhu attended the Congress Working Committee meeting in Delhi.

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा से दिल्ली लौटकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। इस बैठक के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हो सकती है। बुधवार को भी मुख्यमंत्री सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के दिल्ली में ही रहने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी दिल्ली में हैं।

भाजपा पर साधा निशाना
वहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोशल मीडिया पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा- भाजपा ‘काम रोको’ पार्टी बन चुकी है। राजस्थान में सरकार बनते ही ओपीएस रोक दी। हिमाचल में ओपीएस रोकने के लिए सरकार गिराने की कोशिश की। अब माताओं-बहनों को आर्थिक मदद रोकने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। पैसा फेंको, सरकार गिराओ, काम रोको की संस्कृति हिमाचल में नहीं चलेगी।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें