# सीआईएसएफ से सहायक उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए अमर सिंह…

Spread the love

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में लगभग 40 वर्ष सेवाएं देने के बाद अमर सिंह सहायक उप-निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं। कांगड़ा में सुलह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भद्रोल निवासी अमर सिंह वर्तमान में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात थे।

उनकी सेवानिवृत्ति के मौके पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया और उनके इतने लंबे कार्यकाल के दौरान दी गई उम्दा सेवाओं के लिए उनकी सराहना की। विदाई समारोह के दौरान सभी अधिकारियों ने उनके सुखद भविष्य की कामना की।