# बालीचौकी में कार की टक्कर से छह वर्षीय बच्ची की मौत , चालक गिरफ्तार|

Spread the love
Six year old girl died due to car collision in Balichowki , driver arrested

प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र के बालीचौकी जीरो प्वाइंट में मंगलवार सुबह कार की टक्कर से एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई। 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र के बालीचौकी जीरो प्वाइंट में मंगलवार सुबह कार की टक्कर से एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के दौरान कार भी सड़क पर पलट गई।  पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह बंजार से औट की तरफ आ रही ऑल्टो जब जीरो प्वाइंट पर पहुंची तो  यहां पर ढाबा चलाने वाले व्यक्ति की छह वर्षीय बेटी पूर्वी कार की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार चालक ने बच्ची को बचाने के लिए गाड़ी को दूसरी तरफ घुमा लिया लेकिन बच्ची इसकी चपेट में आ गई। इसके बाद कार भी सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बच्ची को लोगों ने तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार ले जाया, लेकिन बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस चौकी प्रभारी राम कृष्ण ने बताया कि पूर्वी की मौत हो गई है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।