कसौली में हुआ भूस्खलन, मलबे की चपेट मे आए 3 मकान

Spread the love

कसौली में भूस्खलन होने के बाद तीन निर्माणाधीन भवन खतरे की जद्द में आ गए है। इनमें से एक भवन धंस गया है। जबकि दो भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। 

भूस्खलन के कारण किम्मूघाट-चक्की मोड़ सड़क भी अवरुद्ध हो गई है। वहीं कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर भी कई जगह बारिश में पत्थर और मलबा आया है। इस कारण सड़क पर कई जगह पहाड़ी वाली लेन को बंद कर दिया गया है।