# हिमाचल के कई भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार, ऊना में अधिकतम तापमान 40 के पार…

Spread the love
Himachal Weather: imd forecast of rainfall and hailstorm for four days in many parts, yellow-orange alert issu

प्रदेश के कई भागों में आगामी चार दिनों तक मौमस खराब बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आगामी चार दिनों तक मौमस खराब बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 26 से 30 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो-ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

विभाग के अनुसार 48 घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में कुछ स्थानों पर गरज के ओलावृष्टि और अंधड़ व बारिश होने की संभावना है।  29 अप्रैल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 1 और 2 मई को मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी शिमला में आज धूप खिली हुई है। उधर, ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.4, सुंदरनगर 13.0, भुंतर 11.1, कल्पा 5.8, धर्मशाला 18.4, ऊना 14.9, नाहन 17.6, केलांग 2.1, पालमपुर 15.0, सोलन 12.6, मनाली 5.2 , कांगड़ा 15.8, मंडी 13.1, बिलासपुर 14.2, हमीरपुर 20.6, चंबा 13.6, डलहौजी 12.6, जुब्बड़हट्टी 15.5, कुफरी 12.2 , कुकुमसेरी 3.4, नारकंडा 9.5, भरमौर 11.5, रिकांगपिओ 8.2, धौलाकुआं 15.4, बरठीं 12.6, समदो 6.3, कसौली 17.2, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 11.5 और देहरागोपीपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

कहां कितना अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना  40.8
बिलासपुर 38.7
चंबा 33.9
कांगड़ा 35.4
धर्मशाला 30.1
हमीरपुर 35.3
मंडी   34.7
सुंदरनगर 35.1
बरठीं 36.2
सोलन 30.8
नाहन 33.7
भुंतर 32.4
शिमला 26.6
कसौली 29.3
रिकांगपिओ 25.5
केलांग 13.7