# हिमाचल में इस दिन से मौसम फिर बिगड़ने के आसार, बारिश-बर्फबारी और अंधड़ चलने की संभावना…

Spread the love
Himachal Weather: imd forecast of rainfall and snowfall in state

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में मौसम के फिर बिगड़ने के आसार हैं। 

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के फिर बिगड़ने के आसार हैं। आज राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 मई से राज्य के कई भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 4 व 5 मई को मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना है। चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर व किन्नौर जिले के कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 6 मई से मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 8 मई तक मौसम खराब बना रह सकता है। विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 8.1, भुंतर 5.5, कल्पा 0.8, धर्मशाला 11.9, ऊना 11.2, नाहन 17.5, केलांग 0.4, पालमपुर 7.5, सोलन 8.6, मनाली 2.6, कांगड़ा 10.0, मंडी 8.2, बिलासपुर 10.9, हमीरपुर 12.1, चंबा 10.0, डलहौजी 8.2, जुब्बड़हट्टी 11.8, कुफरी 6.2, कुकुमसेरी 3.1, नारकंडा 2.9, भरमौर 6.1, रिकांगपिओ 3.9, धौलाकुआं 12.7, बरठीं 9.3, कसौली 11.1, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 5.5, देहरागोपीपुर में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।