मनाली के जगतसुख गांव में बादल फटने से सड़क पर आया मलबा

Spread the love

मनाली के जगतसुख गांव में रात पौने 12 बजे बादल फट गया। इसके बाद नाले से सड़क पर मलबा आ गया, जो सड़क तक पहुंच गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। उधर मौसम विभाग ने चार दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को राहत के आसार नहीं है। प्रदेश में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 26 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। आनी, निचार, सांगला में भारी बारिश के चलते 22 जुलाई तक स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। गुरुवार शाम तक प्रदेश में 676 सड़कें और 1,138 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद रहे।