# निजी बस लेकर गलोड़ से हमीरपुर पहुंची कश्मीर की नैंसी…

Spread the love

हमीरपुर में निजी बस चालक बनी नैंसी गुरुवार को बस दौड़ाती हुई नजर आई। बस में बैठी सवारियां भी महिला चालक को देखकर हैरान रह गई। नैंसी जैसे ही हमीरपुर बस स्टैंड पहुंची, तो प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने महिला चालक का टोपी व पुष्प देकर स्वागत किया। नैंसी गलोड़ से हमीरपुर रूट लेकर बस स्टैंड हमीरपुर में पहुंची थी। बस स्टैंड में जैसे ही महिला चालक की सूचना फैली, तो लोग उसे देखने के लिए उमड़ पड़े।

खासकर महिलाएं व लड़कियां नैंसी को देखकर काफी खुश नजर आईं। बता दें कि कश्मीर गांव से संबंध रखने वाली नैंसी ने एचआरटीसी ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र में ही बस चलाने का प्रशिक्षण लिया था। हैवी लाइसेंस बनने के बाद नैंसी कांगड़ा जिला के नुरपूर में 108 एंबुलैंस में बतौर चालक सेवाएं दे रही हैं और आजकल छुट्टी पर घर आई हुई हैं। नैंसी ने बताया कि आज पहली बार निजी बस में सवारियों को लाने का अच्छा अनुभव रहा।

नैंसी ने बताया कि मेरा सपना एचआरटीसी में बस चालक बनना है, जिसे पूरा करने के लिए प्रयास जारी हैं। नैंसी ने बताया कि अगर परिवार सहयोग दे, तो लड़कियां किसी भी क्षेत्र में कुछ भी कर सकती हैं। नैंसी ने कहा कि लड़कियों को अपनी झिझक छोडऩी पडती है और बहुत कुछ सहना पड़ता है फिर भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।