# कांग्रेस ने रद्द किया विजयपाल खाची का निलंबन

Spread the love
Congress revoked the suspension of Vijaypal Khachi

 विजयपाल खाची का निलंबन रद्द कर दिया है। विजयपाल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में ठियोग सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस हाईकमान ने विजयपाल खाची का निलंबन रद्द कर दिया है। विजयपाल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में ठियोग सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। विजयपाल पूर्व मंत्री जय बिहारी लाल खाची के पुत्र हैं।

इस संबंध में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मंजूरी के बाद खाची का निलंबन रद्द किया गया है।