# प्रियंका के शिमला कनेक्शन से राहुल गांधी दिला गए हिमाचल से अपनेपन का अहसास, जानें पूरा मामला…

Spread the love
Priyanka's Shimla connection gave Rahul Gandhi a sense of belonging

राहुल गांधी ने हिमाचल में रविवार को दो रैलियों को संबोधित किया। अब तीन दिन तक प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश में मोर्चा संभालेंगी। 

कांग्रेस पार्टी की नाहन में हुई चुनावी रैली में राहुल प्रियंका गांधी का हिमाचल प्रदेश से नाता जोड़कर अपनेपन का अहसास दिला गए। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का शिमला के छराबड़ा में अपना घर है। ऐसे में राहुल गांधी ने उनके शिमला का हो जाने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को यहां और खुद व प्रियंका गांधी को केंद्र में हिमाचल का सिपाही बोलकर यहां से अपना नाता जोड़ा। 

राहुल गांधी ने हिमाचल में रविवार को दो रैलियों को संबोधित किया। अब तीन दिन तक प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश में मोर्चा संभालेंगी। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। वह भी हिमाचल आकर बार-बार पुरानी यादें ताजा करते हैं। वह नब्बे के दशक में भाजपा के हिमाचल प्रभारी रह चुके हैं। करीब डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनाव में भी प्रियंका गांधी ने हिमाचल में प्रचार का प्रमुखता से मोर्चा संभाला था। 

अब वह फिर हिमाचल प्रदेश को प्रचार के लिए लगातार तीन दिन दे रही हैं। वह कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं के साथ-साथ तीन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में गगरेट और कुटलैहड़ में चुनावी जनसभाएं व बड़सर में प्रियंका रोड शो करेंगी। भाजपा ने यहां कांग्रेस से बागी विधायकों को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में वह भाजपा के इन तमाम प्रत्याशियों के खिलाफ भी मोर्चा खोलेंगी।  हालांकि मुख्यमंत्री सुक्खू और उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री भी इन क्षेत्रों पर फोकस किए हुए हैं।