# एम्स बिलासपुर में शनिवार को ओपीडी सेवाएं रहेंगी बंद

Spread the love
Bilaspur News OPD services will remain closed in AIIMS Bilaspur on Saturday

बिलासपुर में स्थित एम्स में मतदान के दिन यानि शनिवार 1 जून को ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी।

एम्स बिलासपुर में मतदान के दिन यानि शनिवार को ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि आपातकालीन सेवाएं खुली रहेंगी। एम्स प्रबंधन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मतदान के दिन यानी 1 जून को एम्स में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी और अनौपचारिक श्रमिकों सहित सभी संबंधितों विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सवैतनिक अवकाश होगा। आपातकालीन सेवाएं संचालन के लिए खुली रहेंगी। आपातकालीन सेवाओं के लिए पहले मतदान कर चुके चिकित्सक और कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।